भारत में वृद्धों की दशा एवं दिशा
Abstract
भारत में वृद्धजन आबादी अभूतपूर्व गति से बढ़ रही है, जिसके परिणामस्वरूप देश एक महत्वपूर्ण जनसांख्यिकीय परिवर्तन से गुजर रहा है। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में 104 मिलियन (10.4 करोड़) लोग 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के थे, जो कुल जनसंख्या का लगभग 8.6% हिस्सा बनाते हैं। बढ़ती आयु-आशा, घटती जन्मदर, और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार ने वृद्धजनों की संख्या में तेजी से वृद्धि की है।


